मिनी रसगुल्ला (mini rasgulla recipe in Hindi)

#left
नमस्कार, जब हम दूध से मलाई निकालते हैं और फिर मलाई से मक्खन निकालते हैं तब उससे जो बटर मिल्क निकलता है, उसका भी हम पनीर बना लेते हैं। साथियों मलाई से मक्खन निकालने की विधि ऐसी विधि है जिसके हर लेफ़्टोवर का हम एक बेहतरीन मेकओवर कर लेते हैं। इस प्रक्रिया में यह वाली कहावत पूरी तरीके से सटीक बैठती है कि आम के आम और गुठलियों के भी दाम। सबसे पहले दूध से मलाई निकाला, फिर मलाई से मक्खन, फिर मक्खन निकालने से जो बटर मिल्क निकला इससे पनीर बनाया और अब इस पनीर से मैं बनाने जा रही हूं मिनी रसगुल्ले। बहुत सॉफ्ट, स्पंजी और रस से भरे स्वादिष्ट मिनी रसगुल्ले। साथियों एक और बात पनीर बनाने के बाद जो पानी बचता है हम उसका भी यूज कर लेते हैं। उस पानी से आटा गूथ ले या फिर ग्रेवी बनाने में इस्तेमाल कर सकते है। यह पानी बहुत फायदेमंद होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बटर मिल्क को गर्म करने गैस पर रखेंगे। जब तक हमारा बटर मिल्क उबल रहा है तब तक हम एक कटोरी में दो चम्मच सिरका में दो चम्मच पानी डालकर मिक्स करके रखेंगे। जब दूध उबल जाए तब इसमें यह पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालेंगे। हमारा बटर मिल्क फट गया है और उसमें से पनीर अलग हो गया है और पानी अलग हो गया है । अब इसे थोड़ी देर ठंडा होने रखेंगे
- 2
अब हम किसी छलनी में एक पतला कपड़ा बिछाएंगे और उसमें यह बटर मिल्क को छान लेंगे ऊपर से एक गिलास ठंडा पानी भी डाल देंगे जिससे पनीर का खट्टापन निकल जाएगा। कपड़े की पोटली बनाकर इसका पानी निचोड़ देंगे और आधे घंटे के लिए इसे किसी प्लेट में रखकर भारी चीज़ से दबा देंगे जिससे हमारा पनीर सेट हो जाएगा।
- 3
अब हमारा पनीर तैयार हो चुका है। इसे किसी प्लेट मे निकालकर अपनी हथेली से मसाला मसाला कर चिकना करेंगे। हम इसमें मैदा डालकर मिलाएंगे और इसे अपनी हथेली से प्रेस करते हुए चिकना करेंगे। ऐसा करने में कम से कम 8 से 10 मिनट का समय लगेगा।थोड़ी देर में हम देखेंगे कि हमारा पनीर एकदम चिकना हो गया है और हमारी हथेली चिकनी हो गई है । यही इसकी पहचान है।
- 4
अब हम इसके बहुत छोटे-छोटे गोले बना लेंगे। ध्यान रहे गोले में कोई भी दरार नहीं होने चाहिए। इतने पनीर में मेरा लगभग 25 पीस रसगुल्ला तैयार हुआ है, क्योंकि मैंने बहुत छोटे साइज के बनाए हैं आप साइज अपने हिसाब से बना सकते हैं।
- 5
एक कुकर लेंगे और इसमें चीनी और पानी मिलाकर गैस पर चढ़ाएंगे। आँच तेज रखेंगे। जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए और इसमें एक उबाल आ जाए तब हम इस रसगुल्ले डाल देंगे और कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे। तेज आँच पर एक सिटी आने देंगे। उसके बाद आँच कम कर देंगे और 5 मिनट पकने देंगे। हम गैस बंद कर देंगे जब इसका प्रेशर निकल जाएगा तब कुकर का ढक्कन खोल लेंगेऔर चम्मच की सहायता से रसगुल्ले को पलट लेंगे और एक बार फिर से तेज आँ पर ढककर 5 मिनट के लिए पका लेंगे। हम गैस बंद कर देंगे और इसमें एक कप ठंडा पानी डाल देंगे।
- 6
हमारे रसगुल्ले तैयार हैं। इसमें ठंडा पानी डालने से हमारे रसगुल्ले का जो कुकिंग प्रोसेस है वह खत्म हो जाता है और रसगुल्ले अपने शेप में आ जाते हैं।अब इसे रूम टेंपरेचर पर 4 से 5 घंटे के लिए ठंडा होने देंगे जिससे इसमें अंदर तक रस चला जाएगा।
- 7
अब आप चाहे तो इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें या चाहे बाहर ही रहने दे। हमारे स्वादिष्ट स्पंजी रसगुल्ले तैयार हैं।
- 8
आप चाहे तो इसकी चाशनी में इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं, पर मेरे घर मे किसी को भी रसगुल्ले में कोई भी फ्लेवर पसंद नहीं आता इसलिए मैंने नहीं डाला।
- 9
अपने मनपसंद तरीके से गार्निश करें और ठंडा ठंडा रसगुल्ला खाए और खिलाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)