पुलियोरा- लेमन राइस (lemon rice recipe in hindi)

कहीं सफर पर जाना हो और रास्ते में बाहर का खाना सुरक्षित भी नहीं ऐसे में घर से कुछ ऐसा बनाकर ले जाना चाहिए जो खराब भी न हो और स्वादिष्ट भी हो। ऐसे में लेमन राइस से बेहतर विकल्प मिल भी नहीं सकता। इसके अलावा अक्सर रात में चावल बच जाते है तो दोबारा लेमन राइस बनाकर अगले दिन ब्रेकफास्ट में भी खा सकते है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक प्लेट में चावल को खुला करके फैला ले। और सामाग्री निकालकर रख लें।
- 2
कढ़ाई में दो तीन चम्मच तेल गरम करें और फल्ली दाना तल कर निकाल लें ।(साथ में काजू भी लें सकते है)
- 3
अब उसी तेल में कड़ी पत्तेपत्ता राईहींग सूखी लाल मिर्च चना दाल उड़द दाल डालकर तड़का लगाने के बाद हल्दी पाउडर नमक डालने के बाद हरी मिर्च और अदरक के बाद चावल मिला दें।
- 4
अच्छे से तड़के में मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका लेमन राइस तैयार है।
- 5
आपका लेमन राइस तैयार है। नोट: मिर्च कम खाते है तो हरी मिर्च ना डाले।तड़के को जलाना नहीं है और नींबू के रस को गैस बंद करने के ही मिलाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)