डॉल केक वनीला फ्लेवर (vanilla doll cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक कढ़ाई मैं बटर लीजिए। और बटर में मिल्कमेड डालिए और दोनों को इलेक्ट्रिक बिटर से बीट कीजिए। उसमें वनीला एसेंस डाल कर उसके बाद छनी मैं मैदा, बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा और चीनी पाउडर बटर में डालकर छन लीजिए। और सभी को हिलाइए और उसमें दूध मिलाइए और बैटर को इलेक्ट्रिक बिटर से बीट कीजिए। हमारा बैटर तैयार है।
- 2
एक कढ़ाई में नमक डालकर गरम कीजिए। और एक केक टीन में मैदा का डस्टिंग कीजिए। केक टीन बटर लगाकर मैदा का डस्टिंग कीजिए। केक बैटर उस केक टीन डालिए। और कढ़ाई में स्टैंड रखकर स्टैंड के ऊपर केक मोल्ड रखिए। 30 मिनिट ढक्कन ढक्कर पकने दीजिए। घुमेर आच पर 30 मिनट के बाद केक को चेक कीजिए। दो केक बनानी है क्योंकि डॉल का केक का फलेर बनाना है इसीलिए। जो उसमें टूथपिक डाल कर चेक कीजिए जो टूथपिक प्लेन बहार आई तो समझ लीजिए केक पक चुकी। 10 मिनट के बाद एक प्लेट में निकालिए ठंडे हो जाए तब तो अपनी केक रेडी।
- 3
एक बाउल में व्हिप क्रीम लेकर बीटर से बीट कीजिए 15 मिनिट व्हिप क्रीम को इतना बीट करना है दुगना हो जाए। और क्रीम को आधा करना है। एक कटोरी में सफेद रखेंगे और दूसरी कटोरी में कलर डालेंगे पिंक वाला। और यह क्रीम को फ्रिजर में रखना है कि वह लूज ना हो जाए।
- 4
5,6 घंटे के बाद केक को हम आइसिग करेंगे। केक को चप्पू से कट करेंगे 4 भाग करगे। और एक कटोरी में चीनी पाउडर लेकर उसमें पानी डालेंगे शुगर सिरप बनाएंगे।
- 5
हमने केक का 4 भाग किया है। एक के ऊपर एक शुगर सिरप लगाएंगे और व्हिप्ड क्रीम लगाते जाएंगे और चौथे भाग में बार्बी को कटिंग करके हमने उसके ऊपर चिपका दिया और सारे भागों को व्हाइट क्रीम से कवर करना है और फिनीसिग देना है।डॉल का फ्रॉक का फेलर का। और गुलाबी व्हिप क्रीम की फ्रॉक की पेटन करनी है। कौन में स्टार वाली नोजल डाल कर फ्लावर बनाइए। और उसमें सिल्वर बोल चिपकाए। हे ना एकदम सरल और देखने में और खाने में भी इतनी सुंदर लगती है। और यहां मैंने बटर और मिठाई मेड डालकर हेल्दी बनाए हैं।
- 6
यह कोरोना की महामारी में बच्चों को बाजार की केक खिलाने नहीं चाहिए इसलिए मैंने मेरे बच्चों के लिए हेल्दी केक घर पर ही बनाई है। तो घर पे डोल केक बनाना एकदम सरल है। और नाही ओवन में और ना ही कुकर में केक बनाए हैं एक कढ़ाई में बनाए हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (3)