चटपटी भाखरवाडी (bakarvadi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे मे मैदा और बेसन को छान कर थोड़ा नमक डालकर तेल को अच्छा डाले जिससे मोयन अच्छा हो।
- 2
थोड़ा गर्म पानी से इसका सख्त आटा गूंथ ले।और ढककर थोड़ी देर रख दे।
- 3
मिक्सी मे जीरा,अजवाइन, मिर्च, नमक,चीनी, मैगी या पोहा मसाला, तिल,अमचूर डालकर बारीक पाउडर बना ले।और किसी बर्तन मे निकाल ले।
- 4
अब थोड़े ऑटें को गोल करके बेल ले।ध्यान रहे मोटाई बराबर हो।अब इस पर थोड़ा पानी लगाए और मिश्रण डॉले।फिर नीचे से ऊपर की तरफ गोलाई मे मोडे।और अंतिम सिरे पर पानी लगा कर अच्छी तरह चिपका दे।
- 5
अब चाकू की सहायता से गोल गोल टुकड़ो मे कॉट ले।और हाथ से दबा दे ताकि मिश्रण अच्छी तरह चिपक जाए।
- 6
अब एक कड़ाही मे तेल गर्म करे।गैस सामान्य तापमान पर रखे।और इनको अच्छा भूरा होने तक सेके।एक प्लेट मे निकाल ले।
- 7
आपकी चटपटी भाखरवाडी तैयार है।चाय के साथ इसका आनंद ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13860134




कमैंट्स (3)