उपमा (Upma recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लेते हैं
- 2
आलू और प्याज़ और टमाटर को काट लेते हैं
- 3
सबसे पहले एक कढ़ाई ले उसमें तेल डालें और आलू और मूंगफली को फ्राई कर लें
- 4
फिर एक कढ़ाई ले उसमें तेल डाल कर उसमें जीरा प्याज़ ग्राम कर ले और फिर उस में टमाटर डालकर पका लें
- 5
फिर उसमें नमक डालें और हरी मिर्च कटी हुई डालें
- 6
उसमें रोटी डालें और अच्छे से फ्राई करे उसके बाद उसमें मैगी मसाला डालें
- 7
फिर एक कटोरी में बेसन ले और पानी डालकर अच्छे से मिला ले और उसमें थोड़ी हल्दी और मैगी मसाला भी डाल दें उसके बाद उसमें हल्का सा लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें उसके बाद उसे कढ़ाई के बगल में डाल दें
- 8
फिर उसे 2 मिनट के लिए ढक दें
- 9
2 मिनट बाद उसे अच्छे से फ्राई कर ले
- 10
फिर उसमें मूंगफली के दाने और आलू डाल दो
- 11
बस हमारा रोटी का उपमा तैयार है
- 12
और उसे धनिया से गार्निश कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13869928


















कमैंट्स (5)