व्रत के चावलों की पूरी और रसेदार आलू की सब्जी

#navratri2020
आज मैंने व्रत के चावलों से पूरीऔर रसेदार आलू की सब्जी व्रत में खाने के लिए बनाए हैं । यह देखने में टेस्टी लग रही है और उसने खाने में भी टेस्टी है।
व्रत के चावलों की पूरी और रसेदार आलू की सब्जी
#navratri2020
आज मैंने व्रत के चावलों से पूरीऔर रसेदार आलू की सब्जी व्रत में खाने के लिए बनाए हैं । यह देखने में टेस्टी लग रही है और उसने खाने में भी टेस्टी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी चावल मिक्सर में डालकर उसको अच्छे से बारीक आटे की तरह पीसना है।
- 2
अबे कढ़ाई में पानी डालकर लाल मिर्च काली मिर्च नमक डालकर एक उबाल आने तक छोड़ दें अब जो हमने चावलों का आटा तैयार किया है वह इसमें डाल कर चलाते रहें और अब इसमें जीरा ऊपर से धनिया डालकर 5 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर छोड़ दें
- 3
5 मिनट बाद जब यह पक जाए तो इसे एक प्लेट बाहर निकाल ले। इसको हमें हथेली से दबा दबा कर आटा की तरह गूंथ लें।
- 4
अब हमें आलू को उबालकर छील लेना है। और इसमें सब्जी के लिए टमाटर हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बनाना है। अब कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें इस पेस्ट को डाल कर उबालें हुए आलू को डाल नमक स्वादानुसार और ऊपर से काली मिर्च लाल मिर्च पाउडर डाल कर ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक पकाएं।
- 5
जब सब्जी पक जाए तो इसे एक बर्तन में निकालें।
- 6
अब तो हमने पूरी बनाने के लिए आटा तैयार किया है उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लेंगे और इससे हथेली से मोटा मोटा दबा दबा कर पूरी का आकार देना है।
- 7
अबे कढ़ाई में तेल गर्म करें इसमें हमने जो पूरियां बनाई है। दो या तीन पूरी ही इसमें डालें क्योंकि आपस में चिपक जाती हैं। जब यह फूलने लगे तो इसे बाहर निकाल ले।
- 8
अब हमारी पूरी और सब्जी खाने के लिए तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (4)