चटपटे चने (chatpate chane recipe in Hindi)
चटपटे चने (chatpate chane recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 6 से 8 घंटे भीगे हुए देसी चनो को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालकर तीन से चार सिटी लगाएंगे और फिर 5 मिनट सिम पर पकने देंगे इस तरह हमारे चने अच्छी तरह उबले हो जाएंगे ।
- 2
अब हमें तेल गर्म करेंगे । अब हम इसमें जीरा डालेंगे जीरा चटकने के बाद हम इसमें चने डाल देंगे । अब बारीक कटी हरी मिर्च डालकर चलाऐंगे ।
- 3
जब चने का पानी हल्का सूख जाए तब इसमें सारे सूखे मसाले हल्दी मिर्ची धनिया गरम मसाला अमचूर पाउडर डाल देंगे और अच्छी तरह चलाते रहेंगे नमक डाल देंगे और अच्छी तरह चलाएंगे ।1 मिनट सिम ढक कर पकने देंगे अब इसके बाद बारीक कटा हरा धनिया इस में डालकर गैस बंद कर देंगे हमारे चटपटे चने तैयार हैं ।
- 4
अब प्लेट में निकाल कर नींबू के साथ सर्व करेंगे।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rashmi Bagde को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (5)