पनीर बटर मसाला (paneer butter masala racipe in hindi)

पनीर बटर मसाला (paneer butter masala racipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में डाल कर पेस्ट तैयार कर लें । अब प्याज़ को थोड़ा मोटा मोटा काट कर रख लें । अब पनीर के भी थोङे बङे बङे टुकड़े कर के रख लें ।
- 2
एक कढ़ाई में तीन टेबलस्पून मक्खन के साथ एक चम्मच तेल डालें। हल्की आंच पर इसे गरम करें। इसमें तेज पत्ता, लौंग, सूखी और टूटी लाल मिर्च और इलायची कुट डालें। आधे मिनट तक इस सामग्री को आंच पर चलाते रहें। अब इसमें हींग, जीरा डाल दें । जब जीरा चटकने लगे तब प्याज़ डाल दें ।
- 3
अब प्याज़ को हल्का गुलाबी रंग होने तक भूनें। अब बेसन,अदरक, मिर्ची और टमाटर का तैयार पेस्ट डालें। चलाते रहें और तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कच्ची महक चली न जाए। धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी डालें। इस मिश्रण को तेज आंच पर पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग न हो जाए।
- 4
मसाले को दो से चार मिनट तक पकाएं। अब पनीर के टुकड़े और आवश्यकता अनुसार दूध डालें। ढक कर पांच मिनट तक पकाएं।
- 5
अब कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर हल्के से मिलाएं। आंच से हटाकर सर्विंग डिश में निकालें। धनिया पत्ता से सजा कर गरमा गरम परोसें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स