कढ़ी पकौड़ा(Kadhi pakora recipe in Hindi)

कढ़ी पकौड़ा(Kadhi pakora recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम छाछ या दही को फेंट ले और उसमें हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर और नमक और बेसन मिलाकर रख दें।
- 2
दूसरी तरफ हम प्याज़ और लहसुन को काट के रख ले।
- 3
पकौड़ा बनाने के लिए बेसन ले और उसमें एक चुटकी हींग एक चुटकी बेकिंग सोडा एक टीस्पून हल्दी पाउडर और नमक डालें ।
- 4
अब धीरे-धीरे करके पानी डालें और एक पेस्ट सा तैयार कर ले।
- 5
अबे कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें धीरे-धीरे छोटे-छोटे बॉल्स बेसन के डालें। जैसे ही हल्के सुनहरे लगे तो उन्हें निकाल ले।
- 6
अब छौंक के लिए तेल ले उसमें राई दाना मेथी और जीरा डालें बाद में कड़ी पत्ता प्याज़ भी डालें।
- 7
अब धीरे-धीरे करके हमारी छाछ इसमें डालें। और चलाते रहें जब तक कि एक उबाल ना आ जाए जैसे ही उबाल आए तब उसमें पकौड़े डाल दे उसे पकौड़े बहुत ही मुलायम बनते हैं।
- 8
कढ़ी को जब तक चलाया जब तक कि छाछ की मलाई अलग ना हो जाए।
- 9
आपकी कड़ी पत्तेतैयार है इसे धनिया से सजाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (12)