आलू मसाला पूरी (aloo masala poori recipe in Hindi)

#pp | करारी पूरी | स्वादिष्ट नाश्ता
अगर आप नाश्ते में कुछ चटपटा और खास बनाना चाहते हैं तो आपके लिए आलू मसाला पूरी सबसे बढ़िया ऑप्शन है I और सर्दियों के मौसम में गरमागरम पूरी खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगेगा I
इसकी करारी और चटपटी पूरी बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसंद आएगी I
इस पूरी के साथ आप अपनी मनपसंद चटनी, अचार या रायता के साथ ले सकते हैं I
आइए इसे बनाना शुरू करते हैं |

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी मसालों, उबले औऱ कद्दूकस किए हुए आलू को तैयार करके रख लीजिए I
- 2
इसके बाद एक बड़े बरतन या परात में 2 कप आटा, सूजी, नमक औऱ ऊपर दी गई सामग्री के अनुसार सभी मसालों को अच्छे से मिला लीजिए |
- 3
अब एक चम्मच तेल और कद्दूकस किए हुए आलू को डालिए और पहले सूखे आटे में ही हाथों से आलू को मसलकर अच्छे से आटे में मिक्स कीजिए I
- 4
इसके बाद थोड़ा थोड़ा करके पानी डालिए और इसका नरम आटा गूंथ लीजिए | अब गुंथे आटे के ऊपर से एक छोटा चम्मच तेल डालकर एक बार तेल को मिक्स करके आटे को कॉटन के कपड़े से 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए I
- 5
15 मिनट के बाद गुँथे हुए आटे की पूरी बनने के लिए तैयार है I
- 6
अब एक छोटी सी लोई लीजिए जैसे पूरी बनाने के लिए लोई लेते हैं औऱ उस लोई को गोल आकार में बेल लीजिए इसके साथ ही एक कढ़ाई में तेल को अच्छे से गरम कीजिए और बेली हुई पूरी को डाल दीजिए I पूरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए फिर एक प्लेट में पूरी को निकाल दीजिए I इसी प्रकार से सभी पूरी को तल लीजिए I
- 7
आलू मसाले की करारी पूरी गरमागरम सर्व करने के लिए तैयार है | इसे आप अपनी मनपसंद चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते हैं | टिप्स- आटे में थोड़ी सूजी डालने से पूरी करारी बनती है और तेल को भी कम सोखती है I इसीलिए मैंने इसमें थोड़ी सूजी डाली है I औऱ हल्दी डालने से पूरी का रंग अच्छा आता है I धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)