सरसों के पत्ते की चटनी(Sarso ke patte ki chutney recipe in hindi)

#ws # विंटर सब्जी रेसिपीज सरसों की पत्ती की चटनी.. हेलो फ्रेंड आज मैं विंटर रेसिपीज में लाई हूं सरसों के पत्ते की हरी चटनी यह ठंड के मौसम में ही ज्यादातर पाए जाते हैं यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है ऐसे तो सरसों के बहुत सारे डिस बनते हैं बट मैं आज इसकी चटनी लाई हूं तो चली बनाना शुरू करते हैं..

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सरसों के पत्ते को अच्छे से साफ करके साफ पानी से धोकर रख लेंगे.. और हरी मिर्च लहसुन की कली और नींबू को भी धो करके रख लेंगे..
- 2
फिर सरसों के पत्ते को अच्छे से काट लेंगे
- 3
फिर कटी हुई सरसों के पत्ते को और हरा मिर्च लहसुन की कली और नमक इन सभी को मिक्सी के जार में डालकर अच्छे से पीस लेंगे
- 4
फिर ऊपर से नींबू का रस निकालकर चटनी वाले मिक्सी के जार में डालेंगे और मिक्सी को एक बार और चला लेंगे..
- 5
जब चटनी अच्छे से पिस जाए तो कटोरी में निकालेंगे...तो बस आपका चटनी बनकर तैयार हो गया.. इसे आप चावल के साथ में भी खा सकते हैं या फिर नाश्ते में या दोपहर के खाने में या फिर रोटी किसी भी चीज़ जिसके साथ सर्व कर सकते हैं यह बड़ा ही चटपटा और स्वादिष्ट लगता है !धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- आटे का चॉकलेट केक(Atta ka chocolate cake recipe in Hindi)
- व्हीट प्लम केक (Wheat plum cake recipe in hindi)
- लौकी के कोफ्ते (Lauki ke kofte recipe in hindi)
- मक्के की रोटी और शाही पनीर मसाला (Makke ki roti aur shahi pneer masala recipe in hindi)
- गाजर,मटर,गोभी की सब्जी (Gajar matar gobhi ki sabzi recipe in hindi)

कमैंट्स