फली डोकली (fali dhokli recipe in Hindi)

दाल डोकली तो आपने बहुत खाई होगी पर आज मे मारवाड़ की धरती से ला रहीं हूँ फली डोकली जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है । उम्मीद करती हूँ कि आप को पसंद आएगी
फली डोकली (fali dhokli recipe in Hindi)
दाल डोकली तो आपने बहुत खाई होगी पर आज मे मारवाड़ की धरती से ला रहीं हूँ फली डोकली जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है । उम्मीद करती हूँ कि आप को पसंद आएगी
कुकिंग निर्देश
- 1
बताएं आटे ले...उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, सौफ,अजवाइन,सोडा और 2 चम्मच तेल डालकर थोड़ा सख्त आटा गुथ ले ।
- 2
दाल को कूकर मे डालकर मध्यम गैस पर पकने दे । दूसरे कुकर मे फली डालकर पानी डाले और एक विसिल लगाए । कूकर ठंडा होने पर फली को पानी से निकाल ले ।
- 3
गुथे आटे की लोई बनाये। पिक्चर मे दिखाए अनुसार डोकली बेले ।
- 4
दाल वाले कुकर में नमक,हल्दी और बनी हुई डोकली,पानी डालकर एक सीटी आने तक पकाए। कूकर खुद से ठंडा होने दे ।
- 5
अलग कड़ाई ले। तेल डाले कर गर्म करे ।जीरा डाले ।लहसुन और हरी मिर्च को थोड़ा दरदरा कूट कर डाले और भूने ।फिर कटे प्याज़ डालकर भूने ।
- 6
धनिया डंठल डालकर भूने ।फिर टमाटर डालकर भून ले ।
- 7
नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर,अमचूर पाउडर डाले ।
- 8
मसाले को अच्छे से भूने ।छनी हुई फली डाले और थोड़ा पकने दे।
- 9
उबली डोकली डालकर ढक कर पकाए ।
- 10
हरा धनिया डाले । थाली मे डाले ।ऊपर से कटे प्याज, टमाटर, धनिया, नींबूका रस और घी डालकर परोसे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़































कमैंट्स (4)