दाल मखनी (dal makhani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द और राजमा को अच्छे से धोकर पानी मे रातभर भिगोईए ।
- 2
भिगोए हुए उड़द और राजमा को छान लीजिए, उसमें 2 कप पानी और नमक डालकर प्रेशर कुकर के 7 सीटी बजने तक या फिर दाल पकने तक पकाइए।
खोलने से पहले भाप को पूरी तरह से निकलने दीजिए।
दालो को मथनी से अच्छी तरह से फेंटकर एक तरफ रख दीजिए। - 3
तड़के के लिए, एक गहरे पैन में मक्ख़न को गरम करके उसमें जीरा डालिए।
- 4
जब जीरा चटकने लगे तब उसमें हरी मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची और प्याज़ डालिए और प्याज़ सुनहरे रंग के होने तक भूनिए।
- 5
उसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर की प्युरी डालिए और मध्यम आँच पर यह मिश्रण तेल छोडने तक पकाइए।
- 6
उसमें दाल, नमक और जरूरत के अनुसार 2-3 टेबल-स्पून पानी डालिए 10-15 मिनट तक उबलने दीजिए।
- 7
उसमें फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाइए और धीमी आँच पर 2-3 मिनट तक पकाइए
- 8
धनिया और फ्रेश क्रीम से सजाकर गरमा-गरम चावल या पराठे के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (8)