मेथी पकौड़ा (methi pakoda recipe in Hindi)

#jan1
मेथी पकौड़ा जिसमे ताज़ी मेथी के पत्ते और बेसन मुख्य घटक है। सर्दियों में जब मेथी अच्छी मिलती है तो इसे ज्यादा बनाया जाता है । इसे आप चाय के साथ परोसे या ऐसे ही जब मन करे तब खाए, यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी के पत्ते को अच्छी तरह साफ करके बारीक काट लें।
- 2
बेसन में नमक,हल्दी, बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन, अदरक और बेकिंग पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 3
अब इसमें कटी हुई मेथी और धनिया पत्ती मिला ले।
- 4
मिश्रण मे पानी मिलाकर घोल तैयार करें। घोल ज्यादा पतला नहीं और ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
- 5
गरम तेल में पकौड़े तल लें। इसे मध्यम आंच पर तले।
- 6
इसे मैंने हरी चटनी के साथ सर्व किया है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स