बाजरा और गोंद के लड्डू(bajra aur gond ke laddu recipe in hindi)

#jan2
बाजरे के लड्डू कई प्रकार के बनते हैं अलग अलग जगहों पे अपने अपने पारंपरिक तरीको से बाजरे के कई मीठे लड्डू बनाये जाते है आज मैंने बाजरे ओर चने के आटे के लड्डू गोंद ओर मेवे के साथ मिला के बनाये हैं जो कि सर्दियों में बहुत ही लाभदायक ओर स्वास्थवर्धक होते हैं आशा है आप सभी को पसंद आएंगे।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 1/2कप देसी घी को कढ़ाई में डालके गुनगुना गर्म करें और गोंद को थोड़ा थोड़ा डालकर फूलने तक तल लें फिर एक बर्तन में निकाल ले।
- 2
अब बचे हुए घी में दोनों आटे को मिला के धीमी आंच पे लगातार चलाते हुए भुने बचा हुआ घी भी डाल के अच्छे से रंग गहरा होने तक भून लें फिर एक बड़े बर्तन में निकाल ले।
- 3
अब कढ़ाई में गुड़ के ढेलों को छोटे टुकड़े कर के डाल दे और चलाते रहे 3 से 4 मिनट में गुड़ पिघल जाएगा अब आंच बंद कर दे।
- 4
काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में काट ले ।
- 5
अब जिस बड़े बर्तन में भुना आटा हैं उसी में गोंद को थोड़ा पीस कर डाले कटे मेवे इलायची पाउडर और पिघले गुड़ को हल्का ठंडा करके मिला ले सभी को हाथ से अच्छे से मिला ले।
- 6
अब लड्डू के मसाले को गर्म रहते हुए हाथ से लड्डू बना ले उसपर मेवा दबा के लगा दे सभी को ऐसे ही बना के ठंडा होने दे ।फिर एक डिब्बे में बंद करके रखे।
- 7
ठंडे होने के बाद बाजरा सत्तू ओर गोंद के लड्डू को जब चाहे सर्व करें सर्दियों में बच्चों और बड़ो दोनों को सुबह और रात में दूध के साथ य लड्डू खिलाय ओर इनकी गर्माहट से सर्दी जुखाम जैसे बीमारियों को दूर रखें एक बार आप भी इसे जरूर आजमाए।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mithu Roy को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)