मेथी के पकौड़े(Methi ke pakoda recipe in Hindi)

Geetanjali Awasthi @Geetanjali_Awasthi
मेथी के पकौड़े(Methi ke pakoda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और सूजी लें।अब उसमें दरदरी कुटी काली मिर्च, साबुत धनिया, अजवाईन, हींग, हरी मिर्च, खाने का सोडा और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। मिक्स की हुई सामग्री के अंदर हरा धनिया और कटी हुई हरी मेथी डालकर सामग्री को मिक्स करें। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे की घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला हो।
- 2
तैयार किये हुए घोल के अंदर गर्म तेल डालकर घोल को अच्छे से मिक्स करें। एक कड़ाई मे तेल को मध्यम आंच पर गरम करें। हाथ या चम्मच की मदद से एक-एक करके पकौड़े के घोल को तेल मे डालें।
- 3
मध्यम से धीमी आंच पर पकौड़े को सुनहरा होने तक तलें। ऐसे ही सारे पकौड़े को तल लें। स्वादिष्ट मेथी के पकौड़े तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14468809







कमैंट्स (4)