सूजी मावा गुलाब बर्फी (sooji mawa gulab barfi recipe in Hindi)

#jan3
बर्फी नाम ही मिठास भर दे वो चीज़ है ये बर्फी घर में रखे समान से बने तो ओर भी स्वास्थवर्धक ओर अच्छी होती हैं आज हम सूजी की बर्फी बनाने जा रहे जो कि थोड़ा मावा ओर सूखे गुलाब की खुशबू से मिला के बनाया है आशा करती हूं आप सभी को पसंद आये ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी को देसी घी के साथ हल्का भून लें जब तक हल्का भूरा ना हो जाये ।
- 2
दूसरे पैन में चीनी और 1कप पानी डाल कर 1/2 तार की चाशनी बना ले उसमे 1बड़े चम्मच गुलाब की पत्तियों का चूरा ओर आधाइलायची पाउडर डालें जिससे सभी की खुशबू चाशनी में अच्छे से मिल जाये।
- 3
सूजी भून जाने के बाद चाशनी में सूजी डालते जाए और चलाते जाये ।अच्छे से मिला ले।
- 4
सूजी चाशनी मिलने के बाद उसमे मावा,मेवे(थोड़ा सजावट के लिए बचा के)नारियल बुरा,बचीइलायची पाउडर थोड़ी गुलाब पत्ती मिला के अच्छे से कढ़ाई छोड़ने तक चलाते हुए पकाये।
- 5
सूजी का मिश्रण धीमी आंच पे चलाते हुए जब गाढ़ी हो जाये अंत मे गुलाब जल मिला ले एक बर्तन में घी ब्रश करके बर्फी मिश्रण डाल दे।
- 6
बर्फी के मिश्रण को गरम गरम ही फैला के बराबर कर ले और जल्दी से उसके ऊपर कटे मेवे पिस्ता कटा और गुलाब चुरा बुरक के हल्के हाथ से दबा दे जिससे चिपक जाए।
- 7
10 मिनट बाद हल्के गर्म रहने तक चाकू से मनचाहे आकार का निशान लगा ले बाद में बर्फी सख्त हो जाएगी।
- 8
30 से 40 मिनट बाद पूरी तरह ठंडी बर्फी को धीमे से काट के सर्व करें और घर की बनी सूजी गुलाब बर्फी का आनंद ले।और इसे आप एयरटाइट डिब्बे में रख के 2 महीने तक खा सकते है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Mithu Roy को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)