टमाटर गाजर चुकंदर का सूप (Tamatar gajar chukandar ka soup recipe in Hindi)

Khushal Chandani @cook_26779217
टमाटर गाजर चुकंदर का सूप (Tamatar gajar chukandar ka soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर टमाटर चुकंदर को धोकर, छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
कुकर में तीनों सब्जियों को डालकर एक चम्मच नमक और पानी एक कप मिलाकर ढक्कन बंद करके 3-4 सिटी आने तक पकाएं।
- 3
ठंडा होने पर कुकर खोलकर मिक्सर जार में मिश्रण को चलाएं और छलनी से छान ले ।
- 4
यह कढ़ाई में तेल डालकर ब्रेड के टुकड़े काटकर तल लें। जोकि सूप में डालने के काम आएंगे।
- 5
सूप को गैस पर रखें और इसमें काली मिर्च,काला नमक, गुड़ और नमक डालकर गर्म करें। गुड़ की मात्रा टमाटर के खट्टे पन के अनुसार मिलाएं या जैसा आप मीठा पसंद करें ।उस हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।
- 6
उबाल आने पर बाउल में निकाल कर तली ब्रेड के टुकड़े और बटर डालकर सर्व करें यह सूप गरमा गरम ही पीने में अच्छा लगता है और फायदा भी करता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14484258




















कमैंट्स