हरा मटर कोफ्ता (hara Matar kofta recipe in hindi)

हरा मटर कोफ्ता (hara Matar kofta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज जीरा इलायची लौंग ।सब को मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे।
- 2
दरदरे पिसे मटर 1कटोरी,कटा मेथी पत्ता 1 टेबल स्पून, कटी हुई हरी धनिया 1 टेबल स्पून, नमक स्वदानुसार,1/2टी स्पून गरम मसाला,1/2लाल मिर्च पाउडर,1/2 टी स्पून लहसुन, अदरक का पेस्ट, बेसन 1 कटोरी सब को मिक्स कर लें।
- 3
अब कढ़ाई में तेल डालकर इस मिश्रण से गोल आकार के कोफ्ते बनाकर दोनों तरफ से पलट कर तल लेंगे।इस मिश्रण से 15कोफ्ते बनेंगे।
- 4
कढ़ाई में तेल डालकर लहसुन अदरक का पेस्ट डालेंगे फिर हल्का गुलाबी होने पर पिसा हुआ प्याज़ डालकर भूनें हल्का गुलाबी होने पर नमक स्वदानुसार,1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर,1 टी स्पून धनिया पाउडर डालकर भूनें फिर पिसा टमाटर डालेंगे।5 मिनट बाद ग्रेवी के लिए पानी डालकर उबालें।
- 5
पानी उबलने लगे तो कोफ्ते डालकर उबालें।अब गैस बंद कर दें।बाउल में कोफ्ते की सब्जी पलट कर 1/2 टी स्पून गरम मसाला,थोड़े काजू और मलाई से गार्निश करेंगे। इन हरे मटर के कोफ्ते की सब्जी को आप रोटी, पराठा,या राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (4)