छोटी मछली की चौरचोरी (choti machli ki chorchori recipe in Hindi)

#MFR4 ये एक बंगाली रेसिपी है जो बहुत ही आसान और स्वादिष्ट होती है
छोटी मछली की चौरचोरी (choti machli ki chorchori recipe in Hindi)
#MFR4 ये एक बंगाली रेसिपी है जो बहुत ही आसान और स्वादिष्ट होती है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले छोटी मछली क़ो अच्छे से साफ करकें धो लेते है फिर 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच हल्दी पाउडर लगा कर मिक्स कर लेते और 15 मिनट के लिए रख देते है
- 2
अब प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती क़ो चाकू से काट लेते है
- 3
उसके बाद कढ़ाई क़ो गरम करते है उसमे सरसो का तेल डालते है और गर्म करते फिर धीरे धीरे सारी मछली क़ो हल्का फ्राई करकें निकाल लेते है
- 4
मछली फ्राई करने के बाद थोड़ा सा और तेल डालके उसी कढ़ाई मे हम कटी हुईं प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डाल कर फ्राई करेंगे फिर उसमे स्वादानुसार नमक और हल्दी पाउडर डालेंगे और पकाएँगे
- 5
कटी हुईं सब्जी पकने के बाद उसमे फ्राई की हुईं मछलियों क़ो धीरे धीरे डालकर अच्छे से मिलाएंगे और कुछ देर पकाएँगे
- 6
ज़ब तेल छोड़ने लगेगा तब गैस बंद कर देंगे हमारा छोटी मछली की चौरचोरी तैयार है इसे हम चावल के साथ सर्व करेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (4)