लौकी की रायता रेसिपी(lauki ka raita recepie in hindi)

लौकी की रायता रेसिपी(lauki ka raita recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कद्दू को छीलकर धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीकी काट कर रख लेंगे और भी सारी सब्जियां को धोकर काट कर रख लेंगे धनिया पत्ता हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लेंगे और अदरक के टुकड़े को कद्दूकस करेंगे...
- 2
अब एक कुकर में कटी हुई कद्दू को डालेंगे और उसके साथ आधा कटोरी पानी को डालकर कुकर के ढक्कन लगाकर गैस रखकर कम से कम एक या दो सिटी लगा कर बाइल कर लेंगे
- 3
जब कद्दू हल्की उबला हो जाए तब उसे एक बर्तन में निकाल कर छान कर ठंडा कर लेंगे याद रहे कद्दू ज्यादा उबले नहीं होनी चाहिए
- 4
जीरा को एक गर्म तवा या गर्म कड़ाही में डालकर हल्की सी भुन लेंगे... और उसे पाउडर बनाकर रख लेंगे
- 5
अब एक बड़ा सा भगोना लेंगे और उसमें दही डालेंगे ऊपर से एक चम्मच चीनी, आधा छोटी चम्मच काला नमक, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई धनिया पत्ता, कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक चम्मच सरसों पाउडर, और जो हमने जीरा को पाउडर बनाया वह भी डाल देंगे इससे क्या होगा हमारा रायता में टेस्ट दुगनी हो जाएगी अब सभी सामग्रियों को एक चम्मच के सहारे मिला लेंगे और ऊपर से स्वाद के अनुसार नमक डालेंगे फिर उबले किया हुआ कद्दू को डाल कर अच्छे से हाथ से मिला लेंगे बस हमारा कद्दू का रायता बनकर तैयार हो गया धन्यवाद...
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (3)