एगलेस वनीला स्पंज केक (Eggless vanilla sponge cake recipe in Hindi)

एगलेस वनीला स्पंज केक (Eggless vanilla sponge cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले माइक्रोवेव को कन्वैक्शन मोड पर 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करें। सिक्स इंच के केक टिन को ऑयल से ग्रीस करके बटर पेपर लगाएं।
- 2
एगलेस वनीला केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले और उसमे मिल्क पाउडर, नमक, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर ले।
- 3
अब एक बाउल को ले उसमे दही और पीसी हुई चीनी को डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर दे। इस मिश्रण को फेट ले अब उसमे वनीला एसेंस और ऑयल भी मिला दे। इसे भी अच्छी तरह फेंट ले। इसी मिश्रण में मैदा वाला मिश्रण भी मिला दे और इसे थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए कट एण्ड फोल्ड मैथड से अच्छी तरह मिक्स कर लें। मिश्रण बहुत अधिक गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए। इसमें सिरका डालकर मिक्स कर ले।
- 4
केक के मिश्रण को केक टिन में डाल दे। और इसे दो बार टैप कर दे। केक टिनको माइक्रोवेव में 30 से 35 मिनट के लिए ब्रेक होने के लिए रख दें।
- 5
30 मिनट के बाद केक में चाकू डाल कर चेक करें अगर चाकू साफ निकलता है तो आपका केक पक गया है और उसे बाहर निकाल ले। हमारा वनीला स्पंज केक तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (9)