ब्रेड ऑमलेट(Bread omelette recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चार बड़ी साइज की ब्रेड लेंगे उसके बाद हम ब्रेड के किनारों को अंदर वाली ब्रेड से अलग करेंगे इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्रेड की किनारे कहीं से भी टूटना नहीं चाहिए चारों ब्रेड को उनके किनारों से अलग कर लेना है |
- 2
ब्रेड को उनके किनारों से अलग करने के बाद हम एक कटोरी में 3 अंडों को फोड़ कर निकाल लेंगे और एक अलग कटोरी में एक बड़ी साइज की प्याजऔर धनिया को बिल्कुल बारीक काट लेंगे अब प्याज़ और धनिया के ऊपर हम सारे सूखे मसाले डालेंगे सबसे पहले हम डालेंगे आधा चम्मच नमक |
- 3
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच सूखा धनिया पाउडर एक तिहाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक तिहाई चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल देंगे |
- 4
अब हम इन सारे मसालो और अंडो को एक बड़े से बर्तन में डाल देंगे और अब इन सबको अच्छे से फेंट लेंगे |
- 5
सारे मसालों को अच्छे से अंडे के साथ फेंटने के बाद हम एक अलग कटोरी में एक छोटी साइज की शिमला मिर्च को बिल्कुल बारीक काट लेंगे |
- 6
अब हम नॉन स्टिक तवे को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे उसके बाद तवे पर तेल या बटर लगाना है उसके बाद ब्रेड के किनारों को रखना है फिर उन किनारों के अंदर जो हमने अंडे वाला घोल तैयार किया है वह सारा गोल हमें इन ब्रेड के किनारों के बीचो बीच धीरे धीरे डाल देना है |
- 7
सारे घोल को डालने के बाद हमने जो शिमला मिर्च बारीक काट कर रखी थी उसे थोड़ा थोड़ा करके सभी के ऊपर डाल देंगे उसके बाद हमने ब्रेड के अंदर का जो हिस्सा निकाला था उन सबको इस घोल के ऊपर रख देंगे अच्छे से सेट करते हुए इस सारी प्रक्रिया के दौरान हमें गैस का आंच मध्यम ही रखना है
- 8
- 9
अब हम 5 से 7 मिनट तक इस ब्रेड ऑमलेट को पक आएंगे एक तरफ से उसके बाद हम एक-एक करके ब्रेड ऑमलेट को पलटते जाएंगे साथ ही थोड़ा-थोड़ा बटर या तेल भी लगाते जाएंगे तवे पर क्योंकि हमें दोनों साइड से सेकने से पहले तवे पर बटर या तेल लगाना है |
- 10
अब हम दूसरी साइड से भी 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर सकेंगे उसके बाद आप देखेंगे कि हमारा ब्रेड ऑमलेट बनकर बिल्कुल तैयार है अब हम इसे एक प्लेट में निकाल लेंगे और इन्हें गरमा-गरम ही टोमेटो केचप के साथ सर्व करेंगे |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स