सूजी के रसगुल्ले (Suji ke rasgulle recipe in hindi)

सूजी के रसगुल्ले (Suji ke rasgulle recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
रसगुल्ले की चाशनी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक भगौने में पानी और चीनी डालकर इसे गैस पर चढ़ा दें. इसे तेज आंच पर चमचे से बीच बीच में चलाते हुए पकाएं जब तक कि चीनी अच्छे से घुल न जाए. जब चीनी घुल जाए तो इसमें 10 धागे केसर के डालें. और 5 मिनट तक पकाएं।
- 2
केसर डालने पर रंग बदल जाए गा। चाशनी तयार है।
- 3
सूजी के रसगुल्ले बनाने के लिए गैस पर पैन चढ़ाएं और इसमें घी डालकर गर्म करें. जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें सूजी को डालकर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भून लें. इसके बाद इसमें दूध डालकर चमचे से चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा नहीं हो जाता है. जब यह अच्छे से गाढ़ी हो जाए तो इसमें चीनी डालकर पकाएं, बीच-बीच में इसे चमचे से चलाते रहें. जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें ताकि इसके रसगुल्ले बनाए जा सकें.
- 4
अब हाथ में घी लगाकर इस मिश्रण से छोटी छोटी गोलियां एकदम चिकनी बना लीजिए।
- 5
5-7 मिनट तक इसे चाशनी में डूबा रहने दें.और गैस धीमी रखें। लीजिए तैयार हैं आपके सूजी के रसगुल्ले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स