क्रिस्पी नूडल्स बस्केट (crispy noodles basket recipe in Hindi)

#MaggiMagicInMinutes
#Collab
मैंने ये क्रिस्पी नूडल्स बास्केट मैगी से बनाए है और उसके ऊपर चटपटा पनीर और सब्जी का टॉपिंग डाला है। मैगी एक ऐसी डिश है जिसे बच्चों से लेकर बड़े सभीको बहुत पसंद आती है। शाम की भूक को मिटाने के लिए मैगी एक बहुत ही आसान रेसीपी है। अगर मैगी को कुछ अलग तरीके से बनाया और परोसा जाए तो उसके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं। तो चलिए देखते है क्रिस्पी नूडल्स बास्केट की रेसीपी।।

कुकिंग निर्देश
- 1
क्रिस्पी नूडल्स बस्केट बनाने के लिए-
- 2
सबसे पहले जरूरत की सारी सामग्री को जुटा लीजिए और फिर बास्केट के ऊपर की चटपटी टॉपिंग के लिए सारे सब्जियों और पनीर को एकदम छोटे छोटे क्यूब आकार में काट कर तैयार कर लीजिए। (जैसे कि तस्वीर में दिखाई गई है)
- 3
अब एक प्लेट में सोया सॉस,चिली सॉस,टोमाटोसॉस और शेज़वान सॉस को एक साथ लेकर फिर सारे सॉस को एकसाथ मिक्स करें।
- 4
अब एक कड़ाई में ४ चम्मच तेल डाले और फिर पनीर में कॉर्नफ्लोर एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चुटकी नमक डालकर मिक्स करके फिर तेल में हल्का फ्राई करें और फिर एक प्लेट में निकाल लीजिए।
- 5
अब कड़ाई में बची हुई तेल में लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूने और फिर उसमे कटी हुई सब्जियां,प्याज और स्वीट कॉर्न डाले और पकाएं।
- 6
अब उनमें मिक्स किए गए सारे सॉस,लाल मिर्च पाउडर, नमक और पनीर डाले साथ में ४ चम्मच पानी भी डाले और ५ मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद करके एक बर्तन में निकाल कर रख दीजिए।
- 7
अब मैगी को ८०% पकाए और फिर पानी से निकाल कर छान कर रख दे। फिर उसमे कॉर्नफ्लोर, काली मिर्च पाउडर और मैगी मसाला मिक्स करें।
- 8
फिर एक स्टील की छलनी में मैगी की मिक्सर को डालकर दबाकर कटोरी के आकार में बना लीजिए। फिर एक पैन या कड़ाई में तेल गरम करें और छलनी को तेल में डुबाकर धीमी आंच पर तले जैसे कि तसबीर में दिखाई गई है।
- 9
इसी प्रकार सारी मैगी की बास्केट को तले और फिर उसके ऊपर बनाई गई चटपटी पनीर की टॉपिंग डालकर गरमा गरम सबको परोसे।
- 10
बस तैयार है हमारा बहुत ही स्वादिष्ट,चटपटा और क्रिस्पी नूडल्स बास्केट।।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (18)