गोभी पुदीना पराठा (Gobhi pudina paratha recipe in hindi)

सुबह ब्रेकफास्ट में पराठे मिल जाए तो क्या बात है तो आज हमने गोभी पुदीने के पराठे बनाये जो बहुत स्वादिष्ट लगते है गोभी के साथ ताज़े पुदीने का फ्लेवर बहुत ही अच्छा लगता है साथ में दही ओर धनिये पुदीने की चटनी पराठे का मज़ा दुगना कर देती है

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में आटा डाले ओर एक चुटकीनमक डाले ओर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर नरम आटा गूथ ले ऊपर से थोड़ा तेल लगा कर ढक दे ओर अलग रख दे
- 2
अब एक अलग बाउल में बारीक कसी गोभी,बारीक कटा प्याज,कटी हरीमिर्च ओर कटा पुदीना,लालमिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,कालीमिर्च पाउडर,भुना जीरा पाउडर,कसी अदरक,कटा हराधनिया ओर नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करे लीजिये हमारी पराठे की स्टफ़िंग तैयार है
- 3
अब आटे का एक छोटा पोर्शन ले ओर पेड़ा बनाये थोड़ा से बेले फिर बीच में गोभी का मिश्रण भरे ओर अच्छे से कवर कर के पराठा धीरे धीरे बेल ले ताकि फटे नही
- 4
अब गैस पर तवा गर्म करे ओर पराठा तवे पर डाले ओर मीडियम आँच पर दोनो तरफ से तेल या घी लगा कर सुनहरा होने तक शेक ले ऐसे सारे पराठे बना ले
- 5
लीजिये गोभी पुदीने का करारा पराठा तैयार है गरमा गर्म पराठे को दही,बटर ओर धनिये पुदीने की चटनी के साथ सर्व करे
- 6
टिप:-(गोभी के मासाले में नमक पहले से मिलाकर नही रखे वरना गोभी पानी छोड़ देगी ओर पराठे बेलते टाइम फट जायेगे,पराठे सेकने के टाइम ही मासाले में नमक मिलाए)
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)