आलू सोयाबीन की सब्जी (aloo soyabeen ki sabzi recipe in Hindi)

#march1
आलू सोयाबीन की सब्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसीपी है जो सभिकॊ बहुत पसंद आई है। सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन,ओमेगा फेटी एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
आलू सोयाबीन की सब्जी (aloo soyabeen ki sabzi recipe in Hindi)
#march1
आलू सोयाबीन की सब्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसीपी है जो सभिकॊ बहुत पसंद आई है। सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन,ओमेगा फेटी एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू सोयाबीन की सब्जी बनाने के लिए
- 2
सबसे पहले सोयाबीन लीजिए और २ कप पानी डालकर उसमे १/२ चम्मच नमक डालकर एक कड़ाई में डालकर उबाल लीजिए। फिर जब सोयाबीन नरम हो जाए तो निकाल लीजिए।
- 3
फिर आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट कर अच्छे से धोलीजिए। फिर कड़ाई गरम करके तेल डाले फिर उसमे साबुत जीरा डाले फिर आलू डालकर उसमे हल्दी नमक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- 4
अब दूसरी तरफ उबले की गई सोयाबीन में एक प्याज़ को पेस्ट करके डाले और फिर टोमाटोप्युरी, जीरा धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी, नमक, काली मिर्च पाउडर,अदरक लहसुन का पेस्ट,२ चम्मच सरसों का तेल,तेज़ पत्ता और एक प्याज़ को टुकड़ों में काट कर डाले और सारे चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- 5
अब जब आलू भूनकर सुनेहरा होने लगे तो उसमे सोयाबीन की मिक्सर को डाल दें और फिर धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से पक जाए।
- 6
फिर जब सोयाबीन की मसाले भून जाए और मसाले में से तेल छोड़ने लगे फिर उसमे ३ कप पानी डाले और फिर सब्जी को ५ से ७ मिनट तक ढक कर पकाएं।
- 7
अब जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाए और आलू भी उबले हो जाए तो सब्जी केइलायची पाउडर डाले और अच्छी तरह मिलाएं। फिर सब्जी को एक बर्तन में निकाल लीजिए और चावल या रोटी के साथ गरमा गरम परोसे जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
- 8
बस आलू और सोयाबीन की सब्जी बनकर तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (15)