दाल पकवान (Dal Pakwan recipe in hindi)

#March2
दाल पकवान में दाल बनाने के लिए चने की दाल आवश्यक है।
चने की दाल को अपने भोजन में अवश्य सामिल करें। क्योंकि चने की दाल में विटामिन B 1, B 5 ,B k, पाया जाता है।
दाल पकवान (Dal Pakwan recipe in hindi)
#March2
दाल पकवान में दाल बनाने के लिए चने की दाल आवश्यक है।
चने की दाल को अपने भोजन में अवश्य सामिल करें। क्योंकि चने की दाल में विटामिन B 1, B 5 ,B k, पाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
चने की दाल को अच्छे से धो लें और २ कप पानी डालकर तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें। भिगोया हुआ दाल को कुकर में डालकर नमक और हल्दी भी डाल दें और धीमी आंच पर २ से तीन सीटी आने तक पकने दें।
- 2
जब तक दाल पकती है, तब तक में हम पकवान का आटा गूंथ कर तैयार कर लेते हैं। इसके लिए १ कप मैदा को अच्छी तरह से छान लें और इसमें गर्म घी, मंगरैल, अजवाइन (हाथ से थोड़ा कर्स करके) स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ कर १० मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
- 3
अब इन १० मिनट में दाल फ्राई कर लेते है। इसके लिए गैस पर कढ़ाही रखें गैस चालू करें। अब इसमें तेल डालें पुनः जीरा डालें जब जीरा चटकने लगे तब हरी मिर्च और बारीक कटा अदरक डालें जब अदरक थोड़ा ब्राउन हो जाय तब हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर और २ या ३ चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से चला लें।
- 4
पुनः दाल डालें और थोड़ी सी दाल को मसाला कर डालें ताकि एकसार हो जाय। ५ मिनट तक पकने दें पुनः बाउल में निकालें और बारीक कटा प्याज, टमाटर ओर धनिया पत्ती से सजा लें।
- 5
अब पकवान का गूंथा आटा लें और छोट-े छोटे पेड़े बना कर गोल गोल रोटी बेले फोक से जगह - जगह कट कर दें ताकि फूले न। अब इसे गरम तेल में धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लें।
- 6
अब दाल और पकवान को प्लेट में सजाकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (3)