अनरसा (anarsa recipe in Hindi)

#np4
होली स्पेशल
होली पर अनरसा चावल से बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रेसीपी है ।होली पर अनरसा विशेष रूप से बनाया जाता है।
अनरसा (anarsa recipe in Hindi)
#np4
होली स्पेशल
होली पर अनरसा चावल से बनने वाली बहुत ही स्वादिष्ट रेसीपी है ।होली पर अनरसा विशेष रूप से बनाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को साफ करके 2 दिन के लिए पानी में भिगो दें।2 दिन के बाद चावल को अच्छे से धुल लेंऔर किचन टॉवल पर निकाल कर छलनी में रख दें।10 या 15 मिनट तक पंखे की हवा में रख दें।
- 2
अब मिक्सी में ये चावल बारीक पीस लें और छान लें।सारे चावल इसी तरह पीस कर तैयार कर लें।
- 3
अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा और बूरा मिलाकर अच्छे से मिक्स करें,इसके बाद इसमें खोया भी मिला दें और खूब मैश कर लें।अगर जरूरत हो तो 1या2 चम्मच दूध भी डाल सकते हैं जिससे आटा अच्छे से गूंध जाए ।अब इस आटे को 5_6 घंटे के लिए ढककर रख दें।
- 4
एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम करें और गर्म होने के बाद चावल के आटे की छोटी सी लोई लेकर उसे हाथ से ही फैलाकर अनरसा बनाएं और तेल में सेंक लें
- 5
अनरसा एक ही तरफ सिकता है। सेंकते समय तेल को उसके ऊपर कलछी से डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।सारे अनरसे इसी तरह सेंक कर तैयार कर लें।
- 6
आपके स्वादिष्ट अनरसा तैयार हैं।होली पर अनरसा बनाकर इसका स्वाद लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)