इडली, सांबर चटनी (Idli Sambar chutney recipe in hindi)

#pr
इडली सांबर और चटनी साउथ इंडिया की पारम्परिक डीश है।छोटे बड़े सभी को ये पसंद आती है।
इडली, सांबर चटनी (Idli Sambar chutney recipe in hindi)
#pr
इडली सांबर और चटनी साउथ इंडिया की पारम्परिक डीश है।छोटे बड़े सभी को ये पसंद आती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को ५ से ६ घंटे के लिए भीगा दे। दाल और पोहा को ४ -५ घंटे के लिए साथ में ही भिगो दे। उड़द दाल और पोहा में से से पानी छान के महीन पिस ले और एक मिक्सिंग बाउल में डाले।अब उसी ब्लेंडर में चावल को भी पानी छानकर थोड़ा दरदरा पीस ले (रवा जैसा) ।अब चावल की पेस्ट को उड़द दाल की पेस्ट मे मिलाए और हाथो से ही अच्छे से मिक्स करे।फिर ७ से ८ घंटे के लिए खमीर उठने के लिए छोड़ दे। अब नमक मिला ले।इडली स्टैंड को तेल से ग्रीस करके थोड़ा थोड़ा बैटर डाले और १० से १२ मिनट के लिए स्टीम करके इडली तैयार
- 2
अब नमक मिला ले।इडली स्टैंड को तेल से ग्रीस करके थोड़ा थोड़ा बैटर डाले और १० से १२ मिनट के लिए स्टीम करे ।सारी इडली इसी तरह तैयार कर ले।
- 3
सांबर बनाने के लिए सबसे पहले दाल को पानी और नमक के साथ ४ से ५ सिटी आने तक प्रेशर कुक कर लें। पकी हुई डाल को मथनी से हलका चला ले और थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर ले।
- 4
जब तक दाल पकती है तब तक सांबर का तड़का तैयार करते है।एक पैन में तेल गर्म करके मेथी दाने और राई डाले। साथ ही इसमें साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालें।१० से १५ सेकंड के बाद हींग डालकर प्याज़ और हरी मिर्च डाले।प्याज़ हल्के सुनहरे हो तब टमाटर डाले।टमाटर थोडे सॉफ्ट हो जाए तब कटी हुई सब्जियां और ड्रम स्टिक डाले।साथ में थोड़ा नमक
और लाल मिर्च पाउडर डाले।अच्छे से मिक्स करे और १ कप पानी डाले।४ से ५ मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाए ताकि सब्जियां पक जाए।फिर तैयार डाल डाले और बिना ढके ही ४ से ५ मिनट उबलने दे। - 5
सांबर की कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से एडजस्ट करे और गरमा गरम सर्व करे।
- 6
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भूनी चना दाल को मिक्सर में पीस ले।फिर इसमें बाकी की सारी चीज़े मिलाकर चिकनी पेस्ट बना ले।एक बाउल में निकाल ले।
- 7
चटनी में तड़का लगाने के लिए तेल गरम करे।बाकी की सारी सामग्री डाले और सरसो अच्छे से चटकने लगे तब तड़का चटनी में डाल दे।स्वादिष्ट चटनी तैयार।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पंजाबी छोले और भटूरे (Punjabi chole aur bhature recipe in Hindi)
- पंजाबी छोले पनीर मसाला (punjabi chole paneer masala recipe in Hindi)
- पनीर टिक्का पकौड़ा (paneer tikka pakoda recipe in Hindi)
- मक्के के आटे का पराठा (makke ke atte ka paratha recipe in Hindi)
- एग आटा चीला (egg atta cheela recipe in Hindi)



कमैंट्स (7)