गुलाबजामुन श्रीखंड (Gulabjamun Shrikhand recipe in Hindi)
#HN
श्रीखंड गुजरात और महाराष्ट्र की बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। गर्मी के मौसम में ठंडा श्रीखंड खाने का बहुत ही मजा आता है। श्रीखंड अलग-अलग कई फ्लेवर में बनते हैं। मैंने आज श्रीखंड के साथ गुलाबजामुन को मिक्स करके एक श्रीखंड की नई वैरायटी बनाई है। इस वैरायटी में हमें गुलाबजामुन और श्रीखंड दोनों का मिक्स टेस्ट आता है। जो बहुत ही मजेदार लगता है। तो चलिए देखते हैं यह वैरायटी मैंने कैसे बनाई है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पतिले के ऊपर एक पतला कपड़ा या छन्नी रखकर उसके ऊपर दही डालना है। दो-तीन घंटे तक दही को कपड़े में या छन्नी में रखना है जिससे दही में से पानी निकल जाएगा। फिर उस दही को एक बाउल में ले लेना है।
- 2
अब उस दही में शक्कर पाउडर और इलायची पाउडर को डालना है और अच्छे से मिक्स करना है।
- 3
गुलाब के फूल में से पंखुड़ियों को निकाल कर उसे अच्छे पानी से साफ करके बारीक काट लेना है।
- 4
अब इसे तैयार किए हुए दही के मस्के में डालना है और अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- 5
गुलाब जामुन के छोटे टुकड़े करके श्रीखंड के साथ मिक्स कर सकते हैं या फिर एक गिलास में पहले एक गुलाब जामुन उसके ऊपर तैयार किया हुआ श्रीखंड और उसके ऊपर आधा गुलाब जामुन रखकर गुलाब की पंखुड़ियों से सजा कर उसे सर्व कर सकते हैं।
- 6
मैंने इस तरह से सजाकर सर्व किया है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (20)