वेज राइस,कढाई पनीर,खीरे की रायता(veg fried rice kadhai paneer kheere ka raita recipe in hindi)

वेज राइस,कढाई पनीर,खीरे की रायता(veg fried rice kadhai paneer kheere ka raita recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
वेज राइस बनाने के लिए चावल को धोकर छ्लनी में रख दें प्याज़ की लंबी लंबी स्लाइस में कट करेंगे गाजर,शिमला मिर्च को चॉपर में कट करें फिरिजर से मटर को निकाल लें कढाई गैस पे चढायें दो चम्मच घी डालें जब घी गरम हो जाये प्याज़ डाल दें
- 2
भूनें फिर सारी सब्जियां डाल दें नमक डालें एक चम्मच चीनी भी डालें काजू किशमिश डाल दें फिर चावल भी डाल दें थोड़ी सी गरम मसाला भी डालें भूनें फिर जितना चावल है उसका डबल पानी डालें
- 3
कुकर बन्द करें एक सिटी तेज आंच में ओर एक सिटी मिडिम आंच पर वेज राइस तैयार है धनिया पत्ती से गार्निश करें
- 4
कढाई पनीर - कढाई पनीर बनाने के लिए पनीर को काट लें प्याज़ गाजर शिमला मिर्च टमाटर सभी को किउबस में कट करें फिर दो प्याज़ टमाटर हरी मिर्च लहसुन को चॉपर में महीन चोप करें
- 5
एक पैन चढायें सभी मसाले को हल्का भून के मिक्सर में दरदरा पीस लें फिर उसी पैन में बेसन को भी भून कर पेलेट में निकालें अब पैन में तेल डालें पंचफोरन डालें और किउबस में कटी हुई सब्जियां डाल दें उसे हल्का भून कर निकालें
- 6
फिर उसी पैन में दो चम्मच तेल डालें चोप की हुई प्याज़ और टमाटर डाल दें भूनें नमक हल्दी और दरदरी पिसी हुई मसाले डाल दें भुनी हुई बेसन भी डाल दें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर भी डालें और पानी डालें जब पानी मे उबाल आ जाये पनीर डाल दें ढक दें पांच मिनट बाद ढक्कन हटायें कढाई पनीर तैयार है धनिया पत्ती से गार्निश करें
- 7
खीरे की रायता- रायता बनाने के लिए हम ताजी दही लेंगे खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लेगें दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें चीनी पाउडर डालें,थोड़ी सी नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें
- 8
चम्मच से मिलायें । हरी मिर्च भी महीन काट कर मिलायें ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कड़ी पत्ते पकोडा बूंदी वाली(kadhi patta kadhi pakoda recipe in hindi)
- चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी (Chocolate walnut brownie recipe in Hindi)
- पनीर नर्मदा और लच्छा पराठा (paneer narmada aur lachha paratha recipe in Hindi)
- स्पेनिश चूर्रोस (Spanish Churros in Hindi)
- चिली पनीर फ्राइड राइस रोल (chilli paneer fried rice roll recipe in Hindi)

















कमैंट्स