राजमा चावल(Rajma Chawal recipe in hindi)
राजमा चावल(Rajma Chawal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को अच्छे से धो कर चार-पांच घंटे के लिए भिगो दीजिये
- 2
अब कुकर में राजमा डालकर और पानी 4 कप पानी और नमक डालकर उसको उबाल लीजिए 4-5 सीटी आने तक उबाल लीजिए
- 3
अब भारी तले वाले पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालो और उसमें प्याज़ को पीस के डाल दीजिए ।
- 4
थोड़ा सा भूनने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दीजिए ।
- 5
अब सभी सूखे मसाले डाल दीजिए हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर जीरा पाउडर डाल दें और थोड़ा सा पानी के छींटे दे दीजिए ताकि मसाले जल ना जाएँ ।
- 6
अब टमाटर की प्यूरी बना कर डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए भूनें जबतक कि मसाला तेल ना छोड़ दे ।
- 7
अब इसमें उबले हुए राजमा मिक्स कीजिए
- 8
अब अच्छे से चलाते रहिए और आपको जितना ग्रेवी चाहिए उसके हिसाब से आप देख लीजिए पानी कम ज्यादा जो करना हो तो कर लीजिए ।
- 9
अब गरम मसाला डाल दीजिए और कसूरी मेथी को हाथ पर मसाला कर डाल दीजिए ।
- 10
आप के राजमा तैयार हैं ।
- 11
सर्विंग डिश में डालकर ऊपर से हरे धनिया से गार्निश कर लीजिए
- 12
एक कप चावल लीजिए और उनको अच्छे से धो कर 10-15 मिनट के लिए भिगो दीजिए ।
- 13
अभी भारी तले वाले पैन में खुला पानी डालकर थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें । उबलते पानी में चावल डाल दीजिए ।
- 14
जब चावल गल जाएँ आपकी मनपसंद हिसाब से तो एक्स्ट्रा पानी छान लें।
- 15
अब चावल के ऊपर एक दो चम्मच देसी घी डाल दीजिए और हल्के हाथों से मिला लीजिए ।
- 16
राजमा और चावल खाने के लिए तैयार हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- वॉलनट फ्रैंकी (Walnut frankie recipe in hindi)
- वोलनट ब्रावनी मग केक (walnut brownie mug cake recipe in Hindi)
- इंस्टेंट आटा सूजी डोसा(instant aata suji recipe in hindi)
- बनाना वॉलनट टी केक (banana walnut tea cake recipe in Hindi)
- वॉलनट पालक फलाफल पाइनएपल वॉलनट हम्मस(walnet palak falafal Pineapple walnut Hummus recipe)



कमैंट्स (2)