पंजाबी दम आलू(punjabi dam aaloo recipe in hindi)

#sh#com
पंजाबी दम आलू एक ऐसी रेसिपी है जो लंच या डिनर दोनों समय आराम से खायी जा सकती है। मसालों का सही फ़्लेवर इसके स्वाद को बहुत बढ़ा देता है।
पंजाबी दम आलू(punjabi dam aaloo recipe in hindi)
#sh#com
पंजाबी दम आलू एक ऐसी रेसिपी है जो लंच या डिनर दोनों समय आराम से खायी जा सकती है। मसालों का सही फ़्लेवर इसके स्वाद को बहुत बढ़ा देता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को धोकर छील लें। सभी आलू में फ़ोर्क की मदद से छेद करें व खुले तेल में तल लें।
- 2
प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन काटें ।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें। सौंफ समेत सभी खड़े मसाले डाल दें। प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालें। जब ये पक जायें तो इसमें काजू व खसखस डाल दें। थोड़ा और पकाएँ। दही डालें। स्वादानुसार नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें। गैस बंद कर के मसाला ठंडा होने दें।
- 4
तेज पत्ता अलग कर दें व मसाले को मिक्सर में ब्लेंड करें।
- 5
कढ़ाई में ये पीसा हुआ मसाला डालें। मलाई या क्रीम डालें। 2 मिनिट मसाला भूनें।
- 6
तले हुए आलू डाल दें। ग्रेवी के लिए पानी डालें। थोड़ी देर ढककर पकाएँ। पंजाबी आलू दम तैयार है।
- 7
परोसते समय बारीक कटा धनिया पत्ता डाल दें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- इंस्टेंट आटा सूजी डोसा(instant aata suji recipe in hindi)
- वॉलनट फ्रैंकी (Walnut frankie recipe in hindi)
- बनाना वॉलनट टी केक (banana walnut tea cake recipe in Hindi)
- वोलनट ब्रावनी मग केक (walnut brownie mug cake recipe in Hindi)
- वॉलनट टूटी फ्रूटी कड़ाई केक (walnut tutti frutti kadai cake recipe in Hindi)















कमैंट्स (5)