पनीर मखाना(paneer makhna recipe in hindi)

#ebook2021
#week12
#maincourse
#mys#a
#hara_dhaniya#malai
पार्टी का खाना हो, या वीकेंड स्पेशल लंच या डिनर हो, पनीर की सब्जी मैं जरूर बनाती हूं। हर बार कुछ अलग स्टाइल में बनाती हूं। उन्हीं में से एक है पनीर और मखाने की सब्जी। पनीर और मखाना दोनों की हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। पनीर मखाना की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है आप भी इसे एक बार जरूर बनाएं। गरमा गरम पूरी हो या चपाती और पुलाव सभी के साथ यह बहुत लाजवाब लगता है। आइए इसे बनाने का तरीका देखें।

कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को काटकर सुनहरा तल लें। मखाने को साफ कर लें।
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करें और एक प्याज को बारीक काटकर डालें।
- 3
प्याज जब सुनहरा भूरा हो जाए, तब पिसा टमाटर, पिसा हुआ प्याज और अदरक- लहसुन का पेस्ट डालें। 3-4 मिनट धीमी आंच पर भूनें।
- 4
अब सभी मसाले और नमक डालकर,धीमी आंच पर,तेल छोड़ने तक भूनें। मलाई फेंट कर डालें और फिर भूनें।
- 5
जब मसाला तेल छोड़ दे, तो पनीर और मखाना डालेंगे।
- 6
दूध और 1कप पानी डालकर,धीमी आंच पर ढककर पकाएं।
- 7
जब तेल ऊपर आ जाए तब गैस बंद करें। अगर सूख गया है तो,थोड़ा दूध या पानी और मिला दें। घी डालें।
- 8
धनिया की पत्ती काट कर डालें।
- 9
स्वादिष्ट पार्टियों वाला पनीर मखाना तैयार है। पूरी या पुलाव के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)