स्प्राउट्स सलाद (sprouts salad recipe in Hindi)
#ebook2021
#week8
स्प्राउट्स खाना बहुत अच्छा होता है सेहत के लिए और इसे जरूर खाना चाहिए और इसको बनाना भी कोई मुश्किल नहीं है बहुत आसान है । अगर आपके पास स्प्राउट्स बने हुए हैं तो आप बहुत आसानी से 5 मिनट में सैलेड तैयार कर सकते हैं ।
मेरे घर में सब को यह बहुत पसंद है और हम तकरीबन हफ्ते में दो-तीन बार यह सैलेड खाते ही हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्प्राउट्स को थोड़ा सा 2 मिनट के लिए स्टीम कर लीजिए ।
- 2
खीरा प्याज़ टमाटर एप्पल सबको छोटा-छोटा चौप कर लीजिए ।
- 3
अभी मिक्सिंग बाउल में स्प्राउट्स खीरा टमाटर प्याज़ एप्पल और भुनी हुई मूंगफली सब को मिक्स कर लीजिए ।
- 4
अब इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक चाट मसाला थोड़ी एक छोटी हरी कटी मिर्च थोड़ा सा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छे से टॉस कर लीजिए ।
- 5
आपकी मज़ेदार स्प्राउट्स सैलेड तैयार है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)