कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक छोटे कटोरे में ¼ कप टमाटर सॉस, 1 टीस्पून चिली सॉस, ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स और ½ टीस्पून हर्ब्स का मिश्रण लें।
- 2
अच्छे से मिलाएं ताकि सबकुछ सही से मिल जाए। पिज़्ज़ा सॉस तैयार है और अब इसे अलग रख दें।
- 3
एक ब्रेड स्लाइस लें और इसके ऊपर 2 टेबलस्पून तैयार पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। आप इसकी जगह दुकान से ख़रीदा हुआ पिज़्ज़ा सॉस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- 4
ऊपर कुछ शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, स्वीट कॉर्न, ओलिव और हालापीनो से टॉपिंग करें।
- 5
ऊपर अच्छी मात्रा में मोज़रेला चीज़ लगाएं। आप अपनी पसंद का चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 6
इसके उपर कुछ चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण डालें।
- 7
ऊपर अच्छी मात्रा में मोज़रेला चीज़ लगाएं। आप अपनी पसंद का चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 8
इसके उपर कुछ चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण डालें।
- 9
ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और तवे पर ब्रश की मदद से अच्छी तरह से बटर लगाया हुआ हो।
- 10
ढक दें और 2 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं, जब तक कि चीज़ अच्छे से पिघल ना जाए
- 11
ब्रेड पिज़्ज़ा को आधा काट कर इसका आनंद लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स