प्याज की पूरी (स्टफ्ड अनियन पूरी)

#tpr प्याज़ की पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसे
प्याज की पूरी (स्टफ्ड अनियन पूरी)
#tpr प्याज़ की पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसे
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ को हम बारीक काट लेंगे
- 2
1 पैन को गर्म करके उसमें 1tablespoon तेल डालेंगे। एक चम्मच जीरा डालेंगे, आधा चम्मच हींग, बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालेंगे और यह सब भून जाए तो उसमें हम प्याज़ डालकर के सारी सामग्री को अच्छे से मिला करके 5 मिनट के लिए लो फ्लेम पर ढककर रख देंगे।
- 3
तब तक प्याज़ थोड़ा भून जाएगा तब हम इसमें 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर डालेंगे गरम मसाला डालेंगे लाल मिर्च पाउडर डालेंगे और प्याज़ को इन मसालों के साथ अच्छे से भून लेंगे। मसालों को प्याज़ भूनने के बाद इसमें 1 टेबलस्पून बेसन डाल देंगे और साथ ही नमक डाल देंगे और बेसन को भी थोड़ा प्याज़ और मसालों के साथ भून करके गैस ऑफ कर देंगे। प्याज और मसालों की सामग्री जब ठंडी हो जाएगी तो हम इसमें एक चम्मच चाट मसाला मिलाकर मिला देंगे। इस तरह हमारा स्टफ़िंग बनकर तैयार हो जाएगा
- 4
अब हम एक बोल में आटा लेकर के थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर आटों को नरम गूंथ लेंगे और 15 मिनट का रेस्ट करने के लिए रख देंगे 15 मिनट के बाद हम आटो से पेड़े बना लेंगे पेड़ों की पुड़िया बेल लेंगे और पुड़ियों के बीचो-बीच एक चम्मच प्याज़ का स्टफींग डाल कर के उसे गोल करके हाथों से थपथपा कर पूरी का शेप दे देंगे।
- 5
एक-एक करके सारी पूरी को बनाने के बाद एक पैन में रिफाइंड गर्म करके सारी पूरीयों को तल लेंगे। इस तरह स्टफ पूरी बनकर तैयार हो जाएगा
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anjali Chandra (Food By Anjali) को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (4)