कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भुट्टे के दानों को अच्छे से धोकर सारा पानी निकाल लें। ध्यान रखें कि पानी बिलकुल भी न के बराबर हो। अब इन भुट्टे के दानों को मिक्सी में पीस लें।
- 2
ध्यान रहे कि हमें मिश्रण दरदरा रखना है। बिलकुल भी बारीक ना पीसें। अब इस पूरे मिश्रण को निकल कर एक मिक्सिंग बॉउल में डालें।
- 3
इसमें बेसन, हल्दी पाउडर, अजवाइन, धनिया पाउडर, लहसुन का पेस्ट डालें और मिलाएं।
- 4
अंत में लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और हल्का सा गर्म तेल डाल कर सब कुछ अच्छे से मिलाते हुए पकौड़ों का बैटर बनाएं।अगर ज़रूरत हो तो हल्का सा पानी मिला लें।
- 5
अब ढंक कर 5–7 मिनट तक रखें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो बैटर से छोटे छोटे गोले बनाते हुए तेल में डालते जाएं।
- 6
मीडियम आंच पर इन पकोड़ों को गोल्डन रेड फ्राई करें और टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
- 7
गर्म गर्म इन स्वादिष्ट पकौड़ों को हरी चटनी, सॉस और चाय के साथ सर्व करें। एंजॉय!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)