कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक कटोरी लेंगे, उसमें दूध लेंगे, दूध में कॉर्न फ्लोर मिलाकर उसका पतला घोल बनाकर उसको अलग रखेंगे|
- 2
अब हम एक भगोनी लेंगे,उसमें दूध डालकर दूध को 5 मिनट तक उबालने के बाद उसमें कॉर्न फ्लोर का जो पतला घोल हमने बनाकर रखा था, उसे दूध में डालेंगे और शक्कर भी डालेंगे|दूध को 8-10 मिनट तक अच्छी तरह उबा लेंगे और लगातार चलाते रहेंगे| अब गैस को बंद कर देंगे और भगोनी को गैस से नीचे उतार लेंगे|
- 3
दूध के ठंडा होने पर उसमें अमूल फ्रेश क्रीम, रोज़ एसेंस,गुलाब जल मिलाएंगे| अब इस दूध को एल्यूमिनियम के भगोने में डालकर 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दे|5-6 घंटे बाद फ्रीजर से निकालकर मिक्सी में चला ले और फिर से एल्यूमिनियम के भगोने में डाल दे|
- 4
अब किशमिश और गुलाब की पंखुड़ियां को दूध में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 7- 8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें|
- 5
7- 8 घंटे बाद जब वह अच्छे से सेट हो जाए,तब सबको कटोरियों में आइसक्रीम डालकर सर्व करें|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)