लसोड़े का चटपटा टेस्टी अचार (Lasode ka chatpata tasty achar recipe in hindi)
लसोड़े का अचार स्वादिस्ट होने के साथ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यह अचार बनाया और बहुत पसंद किया जाता है। लसोड़े का अचार मसाले वाला और बिना मसाले का भी बनाया जाता है। आज मैं मसाले वाला अचार बनाने की आसान विधि बताने जा रही हु। लसोड़े का चटपटा टेस्टी अचार बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वो इस प्रकार है :-

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ताजे लसोड़े ले लीजिये। लिसोड़े का कैप हटाना नहीं है और ऐसे लसोड़े लेने भी नहीं है जिनके ऊपर कैप न हो। अब सभी लसोड़े को अच्छी तरह से धो लीजिये।
- 2
एक भगोने में दो गिलास पानी ले लीजिये और गैस पर रखकर गर्म कीजिये।
- 3
जब पानी उबलने लगे तो तब सभी धुले हुए लसोड़े को डाल दीजिये, प्लेट से ढक दीजिये और लसोड़े को तीन मिनट तक उबलने दीजिये। चेक कीजिये की लसोड़े सॉफ्ट हो जाये और दबाने पर हल्का सा दबने चाहिए।ओवर कुक मत कीजिये अन्यथा लसोड़े का पल्प बहार आ जायेगा।तीन मिनट तक उबलने के बाद गैस बंद कर दीजिये और भगोने को प्लेट से २-३ मिनट तक ऐसे ही ढके रहने दीजिये।५ मिनट के बाद लसोड़े को छान कर उसका एक्स्ट्रा पानी निकाल दीजिये।अब इन लसोड़े को ठंडा होने दीजिये,जब लिसोड़े ठन्डे हो जाये तो इनके कैप हटा दीजिये।
- 4
लसोड़े को आधा काट कर इनके बीज निकाल ले। अगर आप इन बीज को नहीं निकाल पा रहे है या आपको ये काम मुश्किल लग रहा है तो आप बीज के साथ भी अचार को बना सकते है।बीज निकालने के बाद एक साफ कपडे पर लसोड़े को फैला कर २-३ घंटे की घूप लगा दीजिये। कच्चे आम को छीलकर कद्दूकस कर लीजिये या आप चाहे तो छोटे छोटे टुकड़ो में काट भी सकते है।
- 5
अब मसाला बना लेते है, इसके लिए सभी मसालों को एक पैन में भून लेते है मसालों को ठंडा करके मिक्सी जार में डालकर एक दरदरा पाउडर बना लीजिये।
- 6
एक कड़ाही में सरसो का तेल धुआँ उठने तक गरम कीजिये जब तेल हल्का सा ठंडा हो जाये तो उसमे हींग डाल दीजिये फिर इस तेल को ठंडा हो जाने के लिए रख दीजिये।
- 7
तेल के ठंडा हो जाने के बाद उसमे दरदरा पिसा मसाला, लसोड़े, कटे हुए आम के टुकड़े, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी सामग्री को मिक्स कीजिये।
लीजिये तैयार है लसोड़े का चटपटा अचार। इस तरह से बना हुआ अचार आप साल भर तक रख कर प्रयोग में ला सकते है। आप भी एक बार इस अचार को बना कर देखिये आपको यह अचार बहुत पसंद आएगा।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)