वैजीटेबल सिंधी कढ़ी(vegetable sindhi kadhi recipe in hindi)

वैजीटेबल सिंधी कढ़ी(vegetable sindhi kadhi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1 बड़ी तपेली ले उसको गैस पर रखें उसमें तेल डाल के तेल गरम हो जाए फिर बेसन डाल के 5 से 10 मिनट तक बेसन को ब्राउन रंग का होने तक भून लें । अब इसमें 3 से 4 गिलास पानी के डालकर 5 मिनट तक और पकाएं ।
- 2
सिर पानी उबल जैसे उसमें सारी सब्जियां धो कर डाल दें ।अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक स्वादानुसार डालकर मिला लें ।अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और कढ़ी पत्ते डाल के 5 से 10 मिनट तक और पकाएं ।
अब दूसरी साइड 1 और सॉस पैन रखे उसमें इमली और पानी डालकर 5 से 10 मिनट तक उबाल आने तक पकाएं ।
फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें फिर ठंडा हो जाए तो इमली को मैश करके उसको छान लें । यही प्रोसेस 1 से 2 बार फिर से करें फिर से पानी डालें इमली को मैश करें और फिर से छान लें और इमली का पानी बनाए । - 3
अब इस इमली के पानी को हमारी वेजिटेबल कड़ी में डाल दें अब और इस कड़ी को 5 से 10 मिनट तक पकाएं ताकि सारी सब्जियां गल जाए और इमली का पानी भी कड़ी के पानी से मिक्स हो जाए और 1 अच्छा सा टैस्ट बन जाए ।
- 4
तो तैयार है आपकी मिक्स वेजिटेबल कड़ी ।
इसे गरमा गरम परोसें और आप इसे सिंधी कढ़ी भी कह सकते हैं हमारे सिंधियों में ये बहुत ही फेमस रेसिपी है आप इसे जरूर ट्राई करें और मेरे साथ कुक स्नैप जरूर शेयर करें ।
आप इसे चावल के साथ रोटी के साथ और पराठे के साथ भी खा सकते हैं ज़्यादातर मैं इसे चावल के साथ खाना प्रिफर करती हूं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (2)