दही बडा (Dahi Vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल को अच्छे से धोकर आठ घंटे तक भिगोकर रखें फिर मिक्सी में पीसकर नमक जीरा सोडा डालकर अच्छे से पांच मिनट तक हाथों से एक ही डायरेक्शन में फेंट लें कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें बड़े तल लें छाछ में साफ्ट होने तक भिगोकर रखें फ़िर निकाल कर रखें दही को अच्छे से फेंट लें|
- 2
इमली को भिगो कर रखें पल्प निकाल कर थोड़ा सा पानी डालकर छान लें नमक लाल मिर्च और सौंठ पाउडर गुड डालकर थोड़ा सा गाढ़ा होने तक पकाएं मीठी चटनी तैयार कर ले|
- 3
बड़ों को सर्विंग डिश में डालकर ऊपर से फेटा हुआ दही डाल दें भुना जीरा पाउडर काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर हरा धनिया डालें|
- 4
परोसते समय प्लेट में दहीबड़े डालकर ऊपर से मीठी चटनी डालकर स्वाद अनुसार नमक जीरा पाउडर काली मिर्च लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें हरे धनिए से गार्निश करें।
- 5
अब आपनो के साथ ख़ुद भी खाएं और खिलाएं|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स