चना और मूली के पत्ते की सब्ज़ी (Chana aur mooli ke patte ki sabzi recipe in Hindi)

सर्दियों के मौसम में हरे पत्तेदार सब्ज़ियाँ बहुत प्रकार की मिल जाती है मूली इनमें से एक है।
मूली बहुत ही पौष्टिक और एक अलग से स्वाद वाली सब्ज़ी है, जोकि बहुत सारे गुणों से भरपूर है ।
आज मैंने मूली के पत्ते को चने के साथ मिला कर एक सब्ज़ी बनाई है जिसमें टमाटर , लहसुन, अदरक और प्याज़ का भी इस्तेमाल किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
दोनों प्रकार के चने को अच्छी तरह से धो कर रात भर पानी में भिगो दें।
टमाटर, प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च को बारीक पीस लें। - 2
भीग जाने के बाद चने का पानी निकाल दें।
सभी चने एक बड़े बोल में डाल दें और इसमें पिसा मसाला डाल दें। - 3
अब दही, हल्दी, मिर्च, धनिया, कसूरी मेथी और नमक डाल कर मिला दें और १५ मिनिट के लिये ढक कर छोड़ दें।
- 4
कुकर में तेल गरम करें और ज़ीरा, हींग डाल दें।
इसके बाद मसाला और दही वाले चने डाल दें। - 5
सभी को मिला कर भून लें।
अब मूली के पत्ते बारीक काट कर इसमें डाल दें।
५ मिनिट के लिये भून लें। - 6
भून लेने के बाद ज़रूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
कुकर का ढक्कन लगा कर मध्यम आँच पर २० मिनिट के लिये पका लें।
कुकर के ठंडा होने पर खोल दें। - 7
इसके ऊपर कटा धनिया छिड़क दें।
गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)