केसरिया चावल(kesariya chawal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले चावल को बीन कर साफ करें और थोड़ी देर के लिए पानी में डाल दें फिर चावल को चलनी में डालने से पानी निकलता रहेगा।
- 2
फिर कुकर को गैस पर रखें और कुकर में घी डालें गर्म होने परलौंग इलायची डालें फिर चावल डाल देंगे वह धीरे धीरे चलाएंगे जिससे हमारे चावल टूटेंगे नहीं जब चावल घी छोड़ने लगे तो उसमे दुगना पानी डाल देंगे।
- 3
और चलाएंगे फिर उसमें फूड कलर डालेंगे और पकने देंगे तब तक गर्म दूध में केसर के धागे डालेंगे और चलाएंगे फिर उसको चावल में डाल देंगे जिससे हमारा रंग अच्छा आएगा और चावल को चलाएंगे चावल हमारे पक चुके हैं।
- 4
अब इसमें चीनी डाल देंगे और चलाकर कुकर का ढक्कन नहीं लगाएंगे उसे हल्का ढककर भाप में ही पका लेंगे अब ढक्कन हटाए हमारे मीठी चावल तैयार हैं खिले खिले।
- 5
अब एक प्लेट में चावल को डालें और ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16777966




कमैंट्स (2)