ढाबा स्टाईल मटर पनीर (Dhaba style matar paneer recipe in Hindi)

ढाबा स्टाईल मटर पनीर (Dhaba style matar paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम कढाई मे तेल डालकर गर्म होने दे।जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक हम प्याज, लहसुन, अदरक, मिर्च को पीस लेगें।
- 2
इसके बाद गर्म तेल मे जीरा,काली मिर्च, बडी इलायची, तेज पत्ता, डालकर चलाये।अब इसमे प्याज़ डालकर भुने। लाल होने तक।
- 3
अब इसमे लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, किचन किंग मसाला, और थोडा सा पानी डालकर अच्छी तरह पकाये अब इसमे टमाटर प्युरी,व मटर डालकर तेल छोडने तक पकाये।
- 4
अब इसमे मलाई व दही डालकर पकाये 2 से 3 मिनट (आप के पास अगर मावा हो तो वो भी डाल सकते है। मेरे पास नही था तो मैने नही डाला।)
- 5
अब इसमे आवश्यकतानुसार पानी डालकर ढककर पकाये।10 से 15 मिनट तक पकाये। जब तक हमारी ग्रेवी पक रही है हम पनीर को लम्बे पीस मे काट लगें।
- 6
अब दुसरी कढ़ाई मे 2 चम्मच तेल डालकर पनीर को फ्राई कर लेंगे ।
- 7
अब गेवी मे पनीर को डाले ऊपर से गरम मसाला कसूरी मेथी डालकर 3 से 4 मिनट ढककर पकाये। बीच बीच मे चलाते भी रहे।
- 8
अब हमारी ढाबा स्टाईल मटर पनीर की सब्जी बनकर तैयार है। इसमे हरी धनिया डालकर गरमा गर्म सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (3)