दही वाला करेला

#CA26
#Week3
#करेले की सब्जी
#दही वाला करेला
#समर हार्वेस्ट
#Cookpadindia
दही वाला करेला एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक सब्जी है जो करेले की कड़वाहट को कम करने के लिए दही प्याज़ और मसालों के साथ बनाया जाता है इसे बनाने के लिए फ्राई किए हुए करेले को दही हल्दी मिर्च धनिया पाउडर आदि मसाले में तब तक पकाया जाता है जब तक दही का पानी सूखकर तेल छोड़ने लगे । करेला डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुती फायदेमंद होता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दही वाला करेला बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें करेले को धोकर ऊपर से छिलके को चाकू से खुरच कर छील लें फिर इसमें बीच में चीरा लगाएं इसमें नमक लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें फिर इसे कई बार पानी से धो लें ।
- 2
अब गैस की आंच पर एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें फिर इसमें सारे करेले डालकर धीमी धीमी आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें ।
- 3
अब इसी कड़ाही में एक बड़ी चम्मच तेल छोड़कर अतिरिक्त तेल निकाल दें,फिर इसमें हींग जीरा चटकाएं इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें थोड़ा भूनकर बारीक कटा प्याज़ डालें
- 4
जब प्याज़ लाल हो जाए टाइम हल्दी धनिया कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें और थोड़ा पानी डालकर मसाला भूने
- 5
स्वादानुसार नमक मिलाएं जब मसाला भुन जाए और तेल छोड़ने लगे
- 6
दही में थोड़ा पानी डालकर भली प्रकार फेंट लें फिर इसे मसाले में डालें साथ ही फ्राई किए हुए करेले भी डालें इसे भली प्रकार मिलाकर ढांककर पानी सूखने और करेले नरम होने तक पकाएं
- 7
जब करेले में से तेल अलग होने लगे और करेले भुन जाए तो ऊपर से बारीक कटी धनिया पत्ती डालें ।
- 8
स्वादिष्ट दही वाले करेले को गरमागरम रोटी या पराठे के साथ लंच या डिनर में सर्व करें।
- 9
- 10
टिप्स
1 - करेले की कड़वाहट कम करने के लिए दही का इस्तेमाल बहुत प्रभावी तरीका है।
2 - दही वाला करेला बनाने में प्याज़ की मात्रा अधिक रखने से स्वाद और बेहतर होता है ।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)