कच्ची हल्दी का इंस्टेंट अचार

#EC
#Empoweredtocook
#week3
सर्दियों के मौसम में कच्ची हल्दी का उपयोग करना बहुत फायदेमंद रहता है । किसी भी तरह के हड्डियों, जोड़ों के दर्द में हल्दी का सेवन काफी अच्छा रहता है। अपने अंदर एंटीबायोटिक गुण रखती है हल्दी।आज इसका मसालेदार अचार बनाने की रेसिपी बता रही हु। हल्दी भारतीय रसोई का बहुत महत्वपूर्ण मसाला होता है। कच्ची हल्दी गुणों की खान है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हल्दी को अच्छे से धो कर पोंछ ले। छिलका उतार कर चॉपर में कद्दूकस करें।
- 2
एक बार जब सारी हल्दी कद्दूकस हो जाए। तब सरसों का तेल गर्म करे।
- 3
तेल जब गर्म हो जाए तब हींग और नमक डाले। इस से तेल की झाँझ कम हो जाती है।फिर गैस बंद कर दें।
- 4
5 मिनट बाद इसमें कद्दूकस की हुई हल्दी डाले। और अचार का रोस्टेड मसाला भी डाल दे।
- 5
अच्छे से हल्दी और अचार मसाला को मिक्स करें।
- 6
थोड़ा सा ठंडा होने पर इसमें नींबू का रस मिलाएंगे।
- 7
अब इस अचार को पूरी तरह से ठंडा होने दे। फिर किसी भी बरनी या डिब्बे में स्टोर कर ले। ये अचार खाने को तैयार है। परांठे, रोटी, दाल चावल किसी के साथ भी खाए।
- 8
नोट: ये इंस्टेंट अचार होता है। आराम से कम समय में बनता है और झटपट खाने लायक होता है। बहुत ही स्वादिष्ट और लाभदायक हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)