टमाटर सूप

टमाटर सूप मेरे बच्चों को बहुत पसंद है और जब मैं इसमें ब्रेड डाल देतीहूं तो मेरे बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं
टमाटर सूप
टमाटर सूप मेरे बच्चों को बहुत पसंद है और जब मैं इसमें ब्रेड डाल देतीहूं तो मेरे बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को साफ पानी से धोकर उनके दो-दो पीस कर लेंगे और प्रेशर कुकर में आधा कप पानी डालकर अच्छे से उबल लेंगे।
- 2
जब टमाटर ठंडा हो जाए तब इन्हें मिक्सी जर में डालकर पीस ले और छलनी की सहायता से इसे छान ले और इसका पल्पनिकाल ले।
- 3
एक नॉन स्टिक पैन ले उसमें एक चम्मच अमूल बटर डालें और निकला हुआ टमाटर का पल्प डाल दो। साथ में इसमें काला नमक और काली मिर्च का पाउडर भी डाल दे।
- 4
एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर ले और थोड़ा सा पानी डालें इसका थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करने और उबलते हुए सूप में डाल दें इससे सूप हमारा जल्दी से गाढ़ा हो जाता है।
- 5
अब हमें ब्रेड लेनी है और इसके चारों तरफ से किनारे कट करने और मटर में इन्हें ब्राउन सेकले। जब हमारा टमाटर सूप गधा हो जाए तब गैस को बंद कर दें और ऊपर से ब्राउन सिकी हुई ब्रेड इसमें डालें और गरमा गरम सर्व करें यह ठंड में हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही फायदा करता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स