बिना यीस्ट डोनट्स

#TOF
Week-8
आज मैंने क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बिना यीस्ट डोनट्स बनाए हैं जिसमें मैंने बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर यूज किया है, जो कि ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बने हैं और खाने में स्वादिष्ट बने हैं।
बिना यीस्ट डोनट्स
#TOF
Week-8
आज मैंने क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बिना यीस्ट डोनट्स बनाए हैं जिसमें मैंने बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर यूज किया है, जो कि ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बने हैं और खाने में स्वादिष्ट बने हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छानकर एक थाली में लेंगे फिर उसमें पिसी हुई चीनी बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, दो से तीन चम्मच कुकिंग ऑयल या पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे फिर दही डालकर अच्छे से मिक्स करके डोनट्स बनाने के लिए एक डो बनाकर तैयार करके ढककर 45 से 60 मिनट के लिए रेस्ट के लिए रखेंगे।
- 2
अब डो को मसलकर चिकना करेंगे और थोड़ा सा तेल लगाकर लोई बनाकर चकले पर बेलकर एक किनारे वाली कटोरी से काटकर बीच में से ढक्कन से काटकर (जैसा की फोटो में दिखाया गया है) सारे डोनट्स बनाकर तैयार करेंगे। यदि चाहे तो उंगली से भी बीच में छेद कर सकते हैं।
- 3
अब चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े करके तेज गर्म पानी में कांच के बाउल में रखकर मेल्ड करेंगे,अब कढ़ाई में मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म करके एक-एक करके दो-तीन डोनट्स डालकर उलट पलट कर तलेंगे।
- 4
अब थोड़े डोनट्स को हम पिसी हुई चीनी में लपेट लेंगे और थोड़े से डोनट्स को चॉकलेट में डीप करके मीठी रंग बिरंगे दाने से सजाएंगे। अब हमारे बिना यीस्ट से बने हुए डोनट्स तैयार है, अब इनको सर्वे करेंगे।
- 5
- 6
यह डोनट खाने में बच्चों को बहुत पसंद आते हैं साथ में बड़ों को भी। बिना यीस्ट डोनट्स बहुत ही स्वादिष्ट और अंदर से सॉफ्ट बने हैं।
- 7
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (10)